Bijli Fault: यूपी के इस शहर में `आंख` लगते ही `मिचौनी` करती रही बिजली, रातभर हुई जबदस्त ट्रिपिंग

शुक्रवार रात करीब दस बजे से गढ़ीसराय, जीटीबी नगर, गौसनगर, अटाला, सीता नर्सरी रोड, शिवकुटी मेला रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, नीमसराय, सदियाबाद, दरियाबाद, लीडर रोड, लूकरगंज, खुल्दाबाद, हिम्मतगंज, काला डांडा, नीवां, करैलाबाग, तिरंगा चौराहा, दुर्गा पूजा पार्क, जीरो रोड, साेहबतियाबाग आदि मुहल्ले में बिजली की आवाजाही शुरू हुई तो शनिवार भोर में करीब चार बजे तक चलती रही। इसे भी पढ़ें-लग्‍जरी गाड़ी से चोरी कर रहे थे बकरी, चाचा-भतीजे ने दौड़ाया तो कर दिया हमला, एक की मौत कई जगह हालत यह रही कि बिजली 10-15 मिनट में ट्रिप होती रही।

इससे भीषण गर्मी में रातभर लोग परेशान रहे।

लोगों ने उपकेंद्रों में फोन लगाया तो कर्मचारियों ने बताया कि लोकल फाल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित हुई है।

कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे हैं। उधर, डांडी महेवा में शनिवार को दिन में बिजली की आवाजाही से लोग उमस भरी गर्मी में पसीने-पसीने हो गए।

उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि बार-बार पेटी कटने से आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

हालांकि, शुक्रवार को मौसम में हुए मामूली बदलाव से बिजली की लुकाछिपी से लोगों को राहत जरूर मिली। इसे भी पढ़ें-मां की इस चाल से बेटे-बहू हुए चित्‍त, ए‍क गलती की दे दी ऐसी सजा, जिसने सुनी उसने कहा- सही किया ट्रांसफार्मर में आई खराबी, गिरा पोल कसारी-मसारी उपकेंद्र से संबंधित आनंदपुरम मुहल्ले में शनिवार को दिन में करीब 11 बजे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई।

कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य किया, जब जाकर दोपहर लगभग दो बजे आपूर्ति बहाल हुई।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।