इलाहाबाद में पेंट माई सिटी अभियान का उद्घाटन, जानिए क्यों दीवारों पर बनेगी पेंटिंग्स

संक्षेप:

  • मुख्य सचिव राजीव कुमार पहुंचे संगम नगरी इलाहाबाद
  • पेन्ट माई सिटी अभियान का किया शुभारम्भ
  • प्रदेश की विकास योजनाओं की भी ली जानकारी

 

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार संगम नगरी इलाहाबाद के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। अपने दौरे में सबसे पहले मुख्य सचिव संगम पहुंचे। जहां उन्होंने पेन्ट माई सिटी अभियान का कलर और ब्रश के साथ पेंट कर शुभारम्भ किया।

इस मौके पर 2019 के अर्ध कुम्भ को लेकर शहर की दीवारों पर पेंटिंग्स बनाये जाने के अभियान की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने इलाहाबाद विश्व विद्यालय के दृश्य एवं कला विभाग के छात्र-छात्राओं के इस प्रयास को जनजागरण के तौर पर चलाने का भी आह्वान किया।

चीफ सेक्रेटरी ने इलाहाबाद को पौराणिक और धार्मिक शहर बताते हुए कहा है कि वर्ष 2019 में प्रयाग की धरती पर अर्ध कुम्भ का भी आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में जो श्रद्धालु यहां आयेंगे पेंटिंग के जरिए इलाहाबाद की संस्कृति से रुबरु होंगे।उन्हें किसी से पूछना नहीं पड़ेगा। चीफ सेक्रेटरी ने कलाकारों को अलग-अलग सड़कों को अलग-अलग थीम पर शहर की पौराणिक विधाओं को चित्रित करने का भी सुझाव दिया है। मुख्य सचिव ने सर्किट हाउस में प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की विकास योजनाओं की जानकारी ली।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


अधिकारियों ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि इस अभियान के तहत महापुरुषों के भी आकर्षक चित्र जगह- जगह बनाए जाएंगे। पहले चरण में संगम क्षेत्र व आसपास के मोहल्लों में इस तरह की पेटिंग कराई जाएगी। इसके साथ सार्वजनिक स्थलों, रेलवे व बस स्टेशनों पर भी ऐतिहासिक धरोहरों की आकर्षक कलाकृतियां दीवारों व फ्लैक्स बोर्डों पर भी बनाई जाएंगी।

संगम तट पर जल निगम गेस्ट हाउस के पास हुए इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अपर मुख्य सचिव नियोजन संजीव सरन, अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण सदाकांत, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, डीजीपी सुलखान सिंह, मंडलायुक्त आशीष गोयल, डीएम संजय कुमार व सीडीओ सैमुअल पाल एन सहित तीन दर्जन से अधिक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अर्धकुंभ से पहले शहर के प्रमुख स्थानों पर ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों की पेंटिंग बनाई जाएंगी। जिसे पेंट माई सिटी अभियान का नाम दिया गया है।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles