- होम >>
Flood in Prayagraj: संगम नगरी में सड़कें-गलियां डूबीं, घरों में घुसा पानी; तस्वीरों में देखें पूरी स्थिति
- न्यूज़
- Friday | 9th August, 2024
इसे भी पढ़ें-आगरा-वाराणसी सहित यूपी के कई जिलों में मानसून मेहरबान, IMD ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट बघाड़ा क्षेत्र में एनी बेसेंट इंटर कालेज तथा राजापुर में ऋषिकुल स्कूल में बाढ़ राहत शिविर पूरी तरह से तैयार करा दिया गया है।
बताते हैं कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और बुंदेलखंड में अच्छी बारिश होने से केन, बेतवा और चंबल तथा आधा दर्जन से ज्यादा छोटी नदियों का पानी यमुना में आ गया। इसके अलावा माताटीला, बरियारपुर बांध से भी पानी छोड़ दिया गया।
बांधों, बैराजों और नदियों से लगभग आठ लाख क्यूसेक पानी मंगलवार और बुधवार को 24 घंटे में यहां पहुंचने से निचले इलाकों में हलचल बढ़ गई।
बुधवार से गुुरुवार सुबह तक 24 घंटे में यमुना का जल स्तर लगभग आधा मीटर बढ़ गया। यमुना के साथ ही गंगा में भी तेजी आ गई है।
गुरुवार शाम बाद बघाड़ा, सलोरी, मऊ कछार, गंगानगर व नेवादा में नदी किनारे कई घरों में पानी घुस गया।
यहां की कई गलियां भी जलमग्न हैं।
दारागंज में नागवासुकि मंदिर के नीचे की सड़क डूबने से यहां के दो दर्जन घरों में पानी घुस गया है। बघाड़ा, चिल्ला, झूंसी, नैनी क्षेत्र तथा दरियाबाद, सदियापुर की भी कई सड़कें डूब गईं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।