Flood in Prayagraj: सावधान! हर घंटे साढ़े चार सेमी की गति से बढ़ रही गंगा-यमुना, इन इलाकों में जारी हुआ अलर्ट

इन इलाकों में अलर्ट यमुना के किनारे सदियापुर, ककरहा घाट, बक्शी मोढ़ा, करैलाबाग, हड्डी गोदाम, करेली, गौशनगर, आजाद नगर, इस्लाम नगर आदि मोहल्लों में ससुर खदेरी नदी के माध्यम से बाढ़ के पानी के आने की संभावना है।

गंगा के किनारे नेवादा, राजापुर, गंगा नगर, द्रौपदी घाट, बेली, म्योराबाद, मेंहदौरी, शंकरघाट, सलोरी, छोटा बघाड़ा, गोविंदपुर, बड़ा बघाड़ा, शिवकुटी, चिल्ला, सादियाबाद, दारागंज में अलर्ट है। इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में दिनदहाड़े होटल संचालक के कर्मचारी की हत्या, वारदात के आरोपितों ने किया सरेंडर छोटा बघाड़ा, दारागंज, नेवादा, गंगा नगर को प्राथमिक बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में रखा गया है।

जबकि गंगा और यमुना के किनारे बसे बारा, करछना, मेजा, सोरांव, फूलपुर व हंडिया तहसील क्षेत्र के लगभग 105 गांव में भी सतर्कता बरतने को कहा गया है। कब कब उच्चतम बिंदु पर पहुंची हैं गंगा यमुना गंगा नदी में जलस्तर और वर्ष 85.78 मीटर 2019 86.06 मीटर 2013 87.09 मीटर 1978 यमुना नदी में जलस्तर वर्ष 85.54 मीटर 2019 86.05 मीटर 2013 87.10 मीटर 1978 प्रयागराज में गंगा-यमुना जलस्तर 13 जुलाई रात आठ बजे नदी स्थान जलस्तर (मीटर में) 24 घंटे में वृद्धि गंगा फाफामऊ 77.73 1.33 मीटर गंगा छतनाग 74.48 1.06 मीटर यमुना नैनी 75.01 95 सेमी गंगा-यमुना चेतावनी लेवल - 83.73 मीटर खतरे का निशान - 84.73 मीटर गंगा-यमुना ने कब पार किया था खतरे का निशान संगम नगरी में 1978 व 2013 व 2019 में गंगा-यमुना खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं।

इससे शहर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया था।

तब हजारों लोग बेघर हो गए थे।

राहत कैंपों में सैकड़ों परिवारों ने शरण ली थी। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।