Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेस-वे का कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण, मिली खामियां; लगाई फटकार

गंगा एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद मंत्री नन्दी ने सर्किट हाउस गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ ही महाकुम्भ 2025 से पहले निर्धारित अवधि 31 दिसम्बर 2024 तक निर्माण कार्य पूर्ण होने की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि मिट्टी का कार्य काफी पीछे है।

श्रमिको और डंफर की संख्या बढ़ाकर इसमें तेजी लाएं।

अधिकारियों से कहा 20 अगस्त तक रिपोर्ट दे कि कैसे 31 दिसंबर तक काम पूरा हो जाएगा। इसे भी पढ़ें-कानपुर में तीन छात्राओं के हिजाब पहनकर आने पर अड़ने के मामले की होगी जांच, DM ने दिया यह आदेश एसीईओ यूपीडा हरि प्रताप शाही, वरिष्ठ मुख्य महा प्रबंधक यूपीडा आरआर सिंह, मुख्य अभियंता यूपीडा आरके चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक एके पाठक, वरिष्ठ भू अर्जन अधिकारी चिनकूराम पटेल, महाप्रबंधक यूपीडा अनुराग अस्थाना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसके गोयल, मुख्य महाप्रबंधक आइआरबी अनूप सिंह, महाप्रबंधक यूपीडा एसपी राव आदि मौजूद रहे। गंगा एक्सप्रेसवे - मेरठ से प्रयागराज - लम्बाई- 596 किलोमीटर प्रारम्भिक बिन्दु- मेरठ-बुलन्दशहर मार्ग पर जनपद मेरठ के बिजौली ग्राम के समीप से समापन बिन्दु- प्रयागराज बाईपास पर जनपद प्रयागराज के जुड़ापुर दांदू ग्राम के समीप तक आच्छादित जनपद- मेरठ, हापुड़, बुलन्दशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ एवं प्रयागराज।

आवश्यक भूमि- लगभग 7453.15 हेक्टेयर परियोजना की लागत- 36,230 करोड़ ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।