- होम >>
Gold Price: महंगे सोने से राहत दे सकती है नौ कैरेट की ज्वेलरी, सरकार से एचयूआइडी नंबर शुरू करने की मांग
- न्यूज़
- Monday | 27th May, 2024
सोने-चांदी की कीमत लगातार आसमान छू रही है।
पांच दिन पहले एक किलो चांदी का दाम 90 हजार रुपये पार कर गया था, जबकि दस ग्राम सोने की कीमत भी 74 हजार से अधिक हो गई थी।
हालांकि दो दिन बाद इसकी कीमत कुछ कम हुई। आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है सोने की बढ़ती कीमतें सराफा कारोबारी प्रिया सिंह, संजय गुप्ता का कहना है कि बढ़ती कीमत से सोने-चांदी आम लोगों के पहुंच से दूर होता जा रहा है।
ऐसे में सरकार से नौ कैरेट की ज्वेलरी को चलन में लाने की मांग की गई है।
सुधीर सिंह, पंकज सिंह की मानें तो नौ कैरेट का सोना बाजार में लाने से सरकार को कोई परेशानी नहीं होगी, साथ ही लोगों को भी राहत मिलेगी। इलाहाबाद ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि दोनों कीमती धातुओं के दाम हाल में बहुत तेजी से बढ़े हैं।
नौबत यह आ गई है कि अब सोना-चांदी आम लोगों की पहुंच से बाहर निकल गए हैं।
इसे ध्यान में रखते हुए नौ कैरेट के आभूषणों के लिए हॉलमार्किंग की अनुमति देने की मांग सरकार से की गई है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।