JE Recruitment Exam: जेई भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखिए पूरी सूची

इसे भी पढ़ें-आगरा का पारा 48 पार, कानपुर-वाराणसी में सूरज जमकर बरसा रहे आग एसएससी ने 28 मार्च को केंद्र सरकार के विभागों में जूनियर इंजीनियर के 968 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

इन पदों पर 18 अप्रैल तक आवेदन हुए थे।

इसकी आनलाइन परीक्षा पूर्व में चार, पांच और छह जून को प्रस्तावित थी पर लोकसभा चुनाव के कारण परीक्षा को आगे बढ़ाते हुए पांच, छह और सात जून को प्रस्तावित कर दिया गया था। इसे भी पढ़ें-अखिलेश यादव-राहुल गांधी की रैली में भीड़ हुई अराजक, कुर्सियां तोड़ी खटाखट-खटाखट जूनियर इंजीनियर के 968 पदों के लिए देशभर से 4,83,557 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया था।उत्तर प्रदेश में परीक्षा 10 जिलों और बिहार में 18 जिलों में बने केंद्रों पर होगी।

आयोग की ओर से विज्ञापित रिक्तियों में बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) में जेई सिविल के सर्वाधिक 438 पद हैं।

इसके अलावा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में जेई सिविल के लिए 217 और जेई इलेक्ट्रिकल के 121 पद हैं।

इसके अलावा अन्य विभागों के पद हैं। यूपी-बिहार के 56 केंद्रों पर 1,27,171 देंगे परीक्षा जेई भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा उत्तर प्रदेश और बिहार के 16 जिलों में बने 56 केंद्रों (उत्तर प्रदेश में 38 और बिहार में 18) पर तीन पालियों में होगी।पहली पाली सुबह नौ से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर एक से तीन बजे तक और तीसरी पाली शाम पांच से सात बजे तक होगी। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।