पत्रकार ने निरहुआ पर लगाया जान से मारने का आरोप, केस दर्ज

संक्षेप:

  • भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ
  • पत्रकार शशिकांत सिंह ने लगाया आरोप
  • पत्रकार के साथ निरहुआ ने करी गाली-गलौच

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अक बड़ी मुसिबत में फसते नजर आ रहे है। मुंबई में निरहुआ के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। दरअसल भोजपुरी सिनेमा के पीआरओ और पत्रकार शशिकांत सिंह ने निरहुआ के साथ अपनी इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया है और उन पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। निरहुआ के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है। बता दें नई फिल्म `बॉर्डर` ईद पर रिलीज हुई थी और फिल्म ने बिहार और यूपी के कुछ सेंटर्स में सलमान खान की `रेस 3` को जबरदस्त टक्कर भी दी।

उधर, निरहुआ के छोटे भाई और फिल्म एक्टर परवेश लाल यादव ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से शशिकांत सोशल मीडिया पर `बॉर्डर` के खिलाफ नेगेटिव अभियान चलाए हुए थे। नेगेटिव बातें फैला रहे थे। हालांकि उन्होंने निरहुआ और शशिकांत की बातचीत के बारे में कुछ ज्यादा नहीं कहा, लेकिन ये माना कि दोनों में गरमागर्मी हुई थी।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


निरहुआ की हालिया रिलीज को लेकर शशिकांत लगातार अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिख रहे थे. वे फिल्म से जुड़े अलग-अलग तथ्य दे रहे थे। शशिकांत ने निरहुआ के साथ हुई इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर रखा है, और इस बारे में निरहुआ को भी बातचीत के दौरान जानकारी दी थी। इस ऑडियो में जो आवाज सुनाई दे रही है वह कथित तौर पर निरहुआ की बताई जा रही है। शशिकांत ने निरहुआ के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवा दी है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles