Monsoon In Prayagraj: संगमनगरी में मानसूनी बारिश ने दिलाई गर्मी से मिली राहत, उमस से लोग हो रहे थे परेशान

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी सहित निरस्त रहेंगी 52 ट्रेनें, 35 ने बदला मार्ग, यहां देखें पूरा शेड्यूल बुधवार को सुबह 10 बजे तक बादलों की घेराबंदी के कारण लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ।

इस दौरान आर्द्रता 98 प्रतिशत होने के बावजूद उमस नहीं महसूस हुई पर जैसे-जैसे दिन चढ़ा और बादलों को हटाकर धूप खिली उमस ने रंग दिखाना शुरू कर दिया। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार की तुलना में 6.4 डिग्री कम था।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

तापमान भले ही कम हुआ पर शाम साढ़े पांच बजे तक आर्द्रता 74 पर ही टिकी थी। इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में झमाझम बारिश से हुई दिन की शुरूआत, उमस भरी गर्मी से मिली राहत जाहिर है इसकी वजह से भीषण उमस का सामना लोगों को करना पड़ा।

गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं पर 29 जून के आसपास बादलों की मौजूदगी सघन होती जाएगी जो भारी बारिश की ओर इशारा कर रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जलवायुकी एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रमुख प्रो. सुनीत द्विवेदी ने कहा कि मानसून उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुका है।

27 जून को अच्छी बारिश की संभावना दिख रही है।

घनघोर बारिश इस माह के खत्म होने के साथ ही शुरू हो जाएगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।