लगातार 20 दिनों तक भारत सरकार का खर्चा उठा सकते हैं मुकेश अंबानी

संक्षेप:

  • ब्लूमबर्ग ने बनाया रॉबिन हुड इंडेक्स
  • भारत सरकार का रोजाना खर्च है 198.72 करोड़ डॉलर
  • 20 दिनों तक भारत सरकार का खर्चा उठा सकते हैं मुकेश अंबानी

देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और उनके परिवार की लाइफ स्टाइल से जुड़ी खबरें आप अक्सर पड़ते रहते हैं। चाहें वो करोड़ो का उनका घर एंटिला हो, या मुकेश अंबानी की सबसे पसंदीदा कार। खैर इन सबसे अलग कभी आपने सोचा है कि किसी तरह की आपातकाल स्थिती आने पर मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति से सरकारी खर्च कितने दिनों तक चल सकता है। किसी भी प्रकार की इमरजेंसी होने पर मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति से इस देश के सरकारी खर्च को 20 दिनों तक चलाया जा सकता है।

ब्लूमबर्ग ने 2018 में रॉबिन हुड इंडेक्स बनाया है। इस इंडेक्स में कुल 49 देशों को शामिल किया गया है। इंडेक्स में 2017 के अंत में देश के सबसे धनी व्यक्ति की संपत्ति और उस देश की सरकार को चलाने के लिए रोजाना आने वाले खर्च की तुलना की गई है। यानी इस इंडेक्स के द्वारा पता लगता है कि मुकेश अंबानी 20 दिनों तक किसी भी आपातकाल की स्थिति में सरकार का खर्च चला सकते हैं। अुनमान के मुताबिक भारत सरकार का रोजाना खर्च 198.72 करोड़ डॉलर है। जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 40.30 अरब डॉलर है।

वहीं दूसरे देश और उनके अमीर शख्सियतों की बात करें तो, चीन के सबसे अमीर शख्स जैक मा की संपत्ति से आपातकाल की स्थिति में चान का सरकारी खर्च 4 दिन चल सकता है। वहीं अमेरिका और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की संपत्ति से 5 दिन तक अमेरिका का सरकारी खर्च निकल सकता है।

ये भी पढ़े : 20 साल के कॉलेज छात्र ने बनाया रियल एस्टेट क्षेत्र में क्रांति लाने वाला पोर्टल


जिस देश के अमीर शख्स की संपत्ति के इस्तेमाल से सबसे दिनों तक देश का सरकारी खर्च चल सकता है, तो वो देश है सायप्रस। सायप्रेस के सबसे अमीर शख्स जॉहन फ्रेडरिक्शन की संपत्ति से 441 दिनों तक का सायप्रस का सरकारी खर्च निकल सकता है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।