- होम >>
NEET Paper Leak case: नीट मामले में एमबीबीएस छात्र को लेकर जांच करेगी सीबीआई, इस सॉल्वर गैंग का नाम आया है सामने
- न्यूज़
- Sunday | 30th June, 2024
उधर, पुलिस टीम आरोपित राज की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
उसकी गिरफ्तारी होने पर कई राज सामने आने की बात कही जा रही है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मालीघाट स्थित परीक्षा केंद्र पर नैनी निवासी डाक्टर आरपी पांडेय के बेटे राज पांडेय के स्थान पर जोधपुर एम्स के छात्र हुकमा राम को पकड़ा गया था। इसे भी पढ़ें-अब विशेष द्वार से बाबा दरबार पहुंचेंगे काशीवासी, सावन से पहले मिलेगी सुविधा उसने बयान दिया था कि उससे जोधपुर एम्स में साल्वर गैंग ने संपर्क कर राज पांडेय की जगह परीक्षा देने के लिए चार लाख रुपये नकद दिया था।
तब उसने एडमिट कार्ड पर तस्वीर बदलने से लेकर फर्जी आधार कार्ड बनाने तक फर्जीवाड़ा किया था। मामले में पुलिस ने बिना कार्रवाई किए हुकमा को छोड़ दिया था।
बाद में प्रकरण तूल पकड़ा तो रिपोर्ट दर्ज की गई।
इसके बाद बिहार पुलिस ने राज की तलाश में नैनी से करछना तक अस्पताल व घर में छापेमारी की।
कर्मचारियों से डाक्टर आरपी पांडेय के बारे में भी पूछताछ की। इसे भी पढ़ें-एसएससी में एमटीएस-हवलदार के 8326 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू, जानिए कब है अंतिम तिथि ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।