- होम >>
Paper Leak को रोकने के लिए आयोग ने प्रश्नपत्रों का बदला प्रारूप, सीरीज की जगह लागू की यह व्यवस्था; सभी पन्नों पर होगा…
- न्यूज़
- Monday | 8th July, 2024
इसके साथ ही हर पन्ने से दो से तीन स्थानों पर क्यूआर कोड भी प्रिंट होगा।
इसकी शुरुआत सहायक नगर नियोजक परीक्षा से हो चुकी है और आगे आने वाली सभी परीक्षाओं में इसी तरह से प्रश्न पुस्तिका प्रिंट होगी। हर पाली में दो या अधिक पेपर होंगे तैयार यूपीपीएससी आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए हर पाली में दो या इससे अधिक पेपर सेट तैयार करेगा।
प्रत्येक सेट में मल्टीपल सीरीज होगी।
पीसीएस और आरओ-एआरओ भर्ती जैसी बड़ी परीक्षाओं में आयोग न्यूनतम निर्धारित आठ सीरीज से भी अधिक सीरीज तैयार करा सकता है। इसका प्रयोग अगस्त में प्रस्तावित सम्मिलित राज्य कृषि सेवा भर्ती परीक्षा में होगा।
यानी हर प्रश्न पुस्तिका के सभी पन्नों पर कई स्थानों पर बारकोड संख्या और क्यूआर कोड दर्ज होगा।
इसमें प्रश्न पत्र से संबंधित हर जानकारी होगी। अब बारकोड से ही होगी पहचान इसके साथ ही अब प्रश्नपत्रों पर ए, बी, सी और डी सीरीज नहीं लिखा जाएगा।
इसको बारकोड से पहचाना जाएगा और इसकी पूरी जानकारी केवल आयोग के पास ही रहेगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।