- होम >>
Prayagraj Flood: जलशयन कराकर लेटे हनुमान जी से लौटी गंगा, बाढ़ का खतरा बरकरार; PHOTOS
- न्यूज़
- Sunday | 11th August, 2024
मंदिर के व्यवस्थापक नरेंद्र गिरि ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने संभावना जताई है कि जलस्तर पुन: बढ़ सकता है।
हो सकता है कि हनुमान जी का स्नान दोबारा हो।
इसे देखते हुए मंदिर में दर्शन पूजन की प्रतीक्षा करनी होगी। बता दें कि कानपुर से सबसे अधिक 241466 क्यूसिक पानी छोड़ा गया जिसका असर तटीय इलाकों में शनिवार दे रात से देखने को मिल सकता है।
लेकिन पूरा पानी रविवार की रात या फिर सोमवार को भोर तक प्रयागराज पहुंचेगा।
ऐसे में गंगा यमुना के कछारी क्षेत्र के लोग एक बार फिर बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं। शनिवार को यमुना का जलस्तर तो तेजी से घट रहा था लेकिन गंगा का जलस्तर आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से घट रहा था।
ऐसे में आशंका लगाई जा रही है कि एक बार फिर गंगा का जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है।
लेकिन यमुना का जलस्तर तेजी से घटने के कारण बाढ़ का खतरा नाममात्र का बना हुआ है। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर तक गंगा का जलस्तर शाम चार बजे तक आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से और यमुना का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से कम हो रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गंगा का जलस्तर अगर तेजी से घटने लगेगा तो बाढ़ का खतरा 80 प्रतिशत तक समाप्त हो जाएगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।