Prayagraj Flood: संगम नगरी के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, कई गांवों व मोहल्लों में बढ़ी परेशानी; देखें तस्‍वीरें

मंगलवार रात में ही रामघाट, काली घाट, ककरहा घाट, बरगद घाट डूब गए थे।

बुधवार दोपहर बाद बघाड़ा, सलोरी, मऊ कछार, गंगानगर व नेवादा में नदी किनारे की गलियों में पानी घुस गया।

कई मकान भी बाढ़ की जद में आ गए। दारागंज में नागवासुकि मंदिर के नीचे की सड़क, बघाड़ा, चिल्ला, झूंसी, नैनी क्षेत्र तथा दरियाबाद, सदियापुर की कई सड़कें डूब गईं।

इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी 88 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। इसके अलावा 90 बाढ़ राहत शिविर चिन्हित कर लिए गए, जिनमें आधा दर्जन से ज्यादा राहत शिविरों को तैयार करा लिया गया है।

बाढ़ के मद्देनजर एडीएम वित्त एवं राजस्व विनय कुमार सिंह, एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने बुधवार को कई इलाकों का दौरा किया। एसडीएम ने बताया कि सलोरी, बघाड़ा, मऊ कछार, गंगानगर की कुछ गलियां जो नदी की ओर जाती हैं, उनमें पानी आ गया है।

उन्होंने बताया कि नागवासुकि मंदिर के नीचे की सड़क डूबने से आवागमन बंद हो गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।