- होम >>
Prayagraj Heat Wave: प्रयागराज में प्रचंड गर्मी का दिख रहा असर, 72 घंटे में 22 लोगों को ब्रेन हेमरेज
- न्यूज़
- Wednesday | 29th May, 2024
चिकित्सकों का कहना है कि ब्रेन हेमरेज होने पर दिमाग की नस फट जाती है या खून के थक्के जम जाते हैं।
जिन्हें ब्रेन हेमरेज हो रहा है उनमें ब्लड प्रेशर, शुगर के मरीज, मानसिक तनाव और ज्यादा वजन वाले लोग हैं। इनमें किसी को कड़ी धूप में कहीं जाते हुए ब्रेन हेमरेज हुआ तो ऐसे भी लोग हैं जो काफी देर तक एसी या कूलर की ठंडक में थे और अचानक धूप में निकले।
भर्ती 22 लोगों में 14 के दिमाग की नस का आपरेशन होना है। इसे भी पढ़ें-आगरा का पारा 48 पार, कानपुर-वाराणसी में सूरज जमकर बरसा रहे आग वहीं, श्मशान घाटों पर दाह संस्कार के दैनिक आकड़े बता रहे हैं कि गर्मी व लू से मौतें भी होने लगी हैं।
दारागंज घाट पर औसत 25 मृतकों का दाह संस्कार हो रहा है।
यहां दाह संस्कार कराने वाले हुल्लर बताते हैं कि 15 दिनों पहले तक औसत 18 या 20 शव लाये जा रहे थे। रसूलाबाद में दाह संस्कार कराने वाले जगदीश त्रिपाठी के अनुसार प्रत्येक दिन औसत 24 शवों का दाह संस्कार हो रहा है।
दो सप्ताह पहले यह संख्या 15 के आसपास थी।
फाफामऊ श्मशान घाट पर भी इन दिनों दाह संस्कार के लिए लाए जाने वाले शवों की संख्या बढ़ गई है। तापमान का उतार-चढ़ाव कारण एसआरएन के न्यूरो सर्जन डा. एसडी पांडेय ने बताया कि गर्मी तेज होने पर शरीर में रक्त प्रवाह अचानक घटता या बढ़ता है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।