- होम >>
Prayagraj News: चीनी नागरिक के सहयोगी की 13.58 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, ऐसे करते थे लोगों से ठगी
- न्यूज़
- Friday | 14th June, 2024
बताया गया है कि स्पेशल टास्क फोर्स ने चीनी एप के जरिए लोन देने और फिर ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया था।
नोएडा से कई चीनी नागरिक समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया था।
इसके बाद ईडी ने नोएडा (गौतम बुद्ध नगर ) में दर्ज एफआइआर और कोर्ट में पेश किए गए आरोप पत्र के आधार पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की। इसे भी पढ़ें- प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना कानपुर, आगरा में लू का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम इस दौरान पाया गया है कि जू. फेई अवैध रूप से भारत में रह रही थी।
उसके साथ में रवि नटवरलाल ठक्कर और अन्य लोग संदिग्ध होटलों को नियंत्रित और संचालन कर रहे थे।
चीनी नागरिकों के लिए एनसीआर क्षेत्रों में क्लब, विशेष रूप से भारत में अवैध रूप से प्रवेश किए थे, उन्हें तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराते थे। उन्होंने एक-दूसरे के साथ मिलकर कई कागजी कंपनियां खोलीं और डमी निदेशक थे।
इसके तहत रुपी प्लस, लकी वालेट, फ्लैश पैसा, पैसा करो, हाय पैसा, राधा मनी आदि एप को उन कंपनियों की छत्रछाया में चला रहे थे।
लोन लेने वालों का व्यक्तिगत डेटा मोबाइल से लेते थे और लोन वसूली की आड़ में उन्हें ब्लैकमेल करते और धमकाते थे। इसे भी पढ़ें-कैलिफोर्निया से Meta के अलर्ट से बची प्रोफेसर की जान, इस वजह से करने जा रहे थे आत्महत्या इस तरह उन्होंने पूरे भारत में धोखाधड़ी करके करोड़ों की भारी रकम जुटाई थी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।