Prayagraj News: डेढ़ लाख की सुपारी देकर पड़ोसी ने कराई थी महिला की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार ने बताया कि कसारी-मसारी (आनंदपुरम कालोनी) वर्षीय रिटायर कर्मचारी कुसुमलता श्रीवास्तव अपने बेटे सौरभ उर्फ पिंटू के साथ रहती थी।

उनके मकान के सामने संजय गुप्ता अपनी पत्नी व बच्चों के साथ किराए पर रहता है। इसे भी पढ़ें- जिस महिला को मृत समझ पुलिस कर रही थी जांच वह मिली जिंदा, पति ने कर दिया था अंतिम संस्‍कार संजय और उसकी पत्नी के बीच अक्सर पारिवारिक मामले को लेकर झगड़ा होता था।

तब उसकी पत्नी महिला के घर पर जाकर बातचीत करती थी।

पति की शिकायत भी करती थी।

जिसके बाद कुसुमलता उसके पति को समझाती थीं। इसे भी पढ़ें-महिला सिपाही के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़े गए सीओ, सजा के तौर पर बनाया गया सिपाही संजय अपनी पत्नी और कुसुमलता के बेटे को लेकर संदेह भी करता था।

इसी वजह से उसने उमेश को हत्या की सुपारी दे दी।

उमेश मूलरूप से महेवाघाट कौशांबी का निवासी है, लेकिन कसारी-मसारी में किराए पर रहकर ई-रिक्शा चलाता था। वह कुसुमलता के बड़े बेटे की शादी में मदद की थी, जिस कारण दोनों परिचित थे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।