- होम >>
Prayagraj News: दोहरे हत्याकांड में अतीक सहित पांच को उम्र कैद, सभी पर 25-25 हजार का लगा अर्थदंड
- न्यूज़
- Friday | 10th May, 2024
, प्रयागराज।
नैनी के कासिम लाज में हुए दोहरे हत्याकांड में जिला न्यायालय ने दोषी पाए गए अतीक, लईक अहमद, फैज, इमरान, हिमांशु निवासी महेवा नैनी को उम्रकैद की सजा से दंडित किया है।
साथ ही प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।
अपर जिला न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया ने आरोपितों के अधिवक्ताओं तथा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजकुमार सिंह के तर्कों को सुनने तथा पत्रावली पर उपलब्ध सबूत का अवलोकन करने के बाद फैसला सुनाया।
इसे भी पढ़ें- लारेंस विश्वनोई ग्रुप के सदस्य को हरियाणा एसटीएफ ने दबोचा, एक साल से थी तलाश, हथियारों का करता था सौदा अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा जांबाज खान ने कोतवाली नैनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोप लगाया था कि वह अपने छोटे भाई शाहबाज खान व समीर वाहिद के साथ कासिम लाज नैनी में रहकर पढ़ाई करते थे। इसे भी पढ़ें- गोरखपुर-आगरा सहित कई जिलों में ठंडी हवा से राहत, वाराणसी में बढ़ा तापमान, जानिए कैसा रहेगा आज यूपी के मौसम का हाल कुछ विवाद को लेकर 22 अप्रैल 2016 दोपहर 12 बजे फैज, इमरान, अतीक, लईक ने लॉज में घुसकर चाकू से शाहबाज व समीर पर वार किया।
इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।