- होम >>
Prayagraj News: पहली बार यमुना पुल पर 100 की स्पीड से दौड़ी रेलकार, 159 साल में पहली बार हुआ ऐसा
- न्यूज़
- Sunday | 28th July, 2024
13 जनवरी 2023 को नए डीएफसी के पुल पर मालगाड़ियों का आवागमन शुरू हुआ था।
सोमवार को इसी पुल पर पहली बार 100 की स्पीड से रेल कार दौड़ी।
यमुना पर बने इन दोनों पुलों पर पहली ट्रेन चलने की घटना को 159 साल बीत चुके हैं और अब इसमें एक और नया अध्याय जुड़ गया है। इसे भी पढ़ें-भारी विरोध के बीच होटल बनारस कोठी और रिवर पैलेश पर गरजा हथौड़ा और बुलडोजर नैनी पुल का इतिहास भारतीय उपमहाद्वीप पर रेलवे के आगमन के तुरंत बाद कोलकाता को दिल्ली से जोड़ने के लिए ईस्ट इंडियन रेलवे के प्रयास में इलाहाबाद में यमुना पर बना पुल एक महत्वपूर्ण कड़ी था।
नैनी और इलाहाबाद के बीच इसका स्थान 1855 में ही तय हो गया था।
विद्रोह के बाद 1859 में वास्तविक कार्य शुरू हुआ और दिल्ली-हावड़ा को जोड़ने के लिए श्री सिबली, मुख्य अभियंता के मार्गदर्शन में 15 अगस्त 1865 को पुल खोला गया। इस पुल की लंबाई 3,150 फीट (960.12 मीटर) है।
इसमें 200 फीट के 14 और 60 फीट के दो स्पैन हैं।
पुल के ऊपर रेलवे लाइन है और नीचे सड़क है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।