- होम >>
Prayagraj News: पुलिस ने अतीक के फ्लैट के बारे में पीडीए से मांगी जानकारी, होगी कुर्की
- न्यूज़
- Thursday | 6th June, 2024
इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में अब गति पकड़ेंगे 4000 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट, चुनाव के वजह से बाधित था काम पुलिस का कहना है कि खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज मुहल्ले में स्थित एक अर्पाटमेंट में माफिया अतीक ने अपने नाम से दो फ्लैट खरीदे थे।
दोनों फ्लैटों को कई साल पहले 15 से 20 लाख रुपये में खरीदा गया था, मगर वहां पर अतीक के परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता था। इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में धूल भरी आंधी के साथ बारिश, आगरा में गर्मी को लेकर ऑरेज जोन घोषित, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम कुछ दिन पहले अतीक गैंग से जुड़ी संपत्तियों की छानबीन के दौरान फ्लैट के बारे में पता चला था।
अब उनके अभिलेखों की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की तैयारी है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि पीडीए और राजस्व विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद करीब तीन करोड़ रुपये के दोनों फ्लैट को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क किया जाएगा। मगर तफ्तीश के दौरान अगर माफिया अतीक और अपार्टमेंट बनाने वाले बिल्डर के बीच कोई कनेक्शन सामने आता है तो उसे भी जांच के दायरे में लाया जाएगा।
इसके बाद तथ्य व साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।