Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों पर चला एक और चाबुक, सरकारी खजाने में जाएगी इनकी करोड़ों की प्रापर्टी

इसे भी पढ़ें-मृत शिक्षक की लगाई चुनाव ड्यूटी, बाद में दर्ज करा दिया मुकदमा, जानकारी हुई तो मचा हड़कंप बताया गया है कि पिछले करीब छह साल में माफिया अतीक और उसके गुर्गों, करीबियों की करोड़ों रुपये की नामी, बेनामी संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जा चुका है।

अपराध से अर्जित इन संपत्तियों को जब्त करने के बाद पुलिस कमिश्नर व दूसरी कोर्ट में संबंधित व्यक्ति को अपना-अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।

मगर वह अपनी पैरवी ठीक से नहीं कर पाए और संपत्ति से संबंधित साक्ष्य भी पेश नहीं कर पाए। इस आधार पर उनके दावे को कमजोर मानते हुए खारिज कर दिया गया है।

इसमें सबसे चर्चित मामला हुबलाल का है।

राजगीर हुबलाल के नाम पर माफिया अतीक ने गौसपुर कटहुला में करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी थी।

पुलिस ने इस प्रापर्टी को भी कुर्क करते हुए सरकारी खजाने में शामिल करने के लिए जरूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। इसे भी पढ़ें-खुली किताब है गोरखपुर, यहां का विकास देख हर कोई होता है हैरान, पढ़ि‍ए यह Ground Report पुलिस का कहना है कि जिले के अलग-अलग हिस्से में करीब 500 करोड़ रुपये की प्रापर्टी है, जिसे अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जा चुका है।

अब इसे सरकार को सौंपने के लिए जरूरी कदम उठाया जा रहा है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।