- होम >>
Prayagraj News: यूपी-बिहार में 1.90 लाख अभ्यर्थी देंगे सीएपीएफ-एसआइ भर्ती परीक्षा,तैयारी पूरी
- न्यूज़
- Saturday | 22nd June, 2024
इसे भी पढ़ें-बस्ती अपहरण कांड के 22 साल पुराने मामले में आया नया मोड़, राहुल ने कहा- मेरे किडनैपिंग में अमरमणि की कोई भूमिका नहीं सीएपीएफ और दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4187 पदों पर भर्ती के लिए 28 मार्च तक आवेदन लिया गया था।
इसकी परीक्षा नौ, 10 और 11 मई को होनी थी पर लोकसभा चुनाव के कारण यह परीक्षा टालकर 27, 28 और 29 जून को प्रस्तावित कर दिया गया था।
यह परीक्षा देशभर केंद्रों पर आयोजित होगी। पटना में सर्वाधिक 11 परीक्षा केंद्र बिहार के पटना में सर्वाधिक 11 केंद्र बनाए गए हैं।
यहां 30,975 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
इसके अलावा बिहार में गया, भागलपुर और पूर्णिया एक-एक और मुजफ्फरपुर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में लखनऊ में नौ केंद्रों पर 24,947 तथा प्रयागराज में नौ केंद्रों पर 19,935 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
इसके अलावा अागरा में सात, वाराणसी में सात केंद्र बनाए गए हैं। इसे भी पढ़ें-परिषदीय के गुरुजी पर बढ़ेगा ऑनलाइन का बोझ, स्कूल रजिस्टर होंगे डिजिटल, टैबलेट पर चेहरा दिखा हाजिरी गोरखपुर में चार, झांसी में दो, कानपुर में सात, मेरठ में चार, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर में एक-एक केंद्र बनाया गया है। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।