- होम >>
Prayagraj Weather Update: गर्मी के एवरेस्ट पर प्रयागराज, 48.8 डिग्री के साथ बना नया रिकार्ड, 149 वर्षों में रहा सबसे गर्म दिन
- न्यूज़
- Thursday | 30th May, 2024
पहले स्थान पर 49 डिग्री के साथ बांदा और 48 डिग्री के साथ आगरा तीसरे स्थान पर रहा।
शाम साढ़े सात बजे हल्की बूंदाबांदी से गर्मी और भभक पड़ी।
लोगों को अभी दो दिन और गर्मी का प्रचंड वेग झेलना पड़ेगा। इसे भी पढ़ें-मृत शिक्षक की लगाई चुनाव ड्यूटी, बाद में दर्ज करा दिया मुकदमा, जानकारी हुई तो मचा हड़कंप पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी का कहर झेल रहे प्रयागराज में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच गया।
मंगलवार को जहां पारा 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं बुधवार को 0.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि सुबह आठ बजे ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
10 बजे तक गर्म हवाएं झुलझाने लगी और दोपहर एक बजे तक अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री के पार जा पहुंचा।
सूरज से आग बरस रही थी, सड़कों पर सन्नाटा पसरा था।
लोग ट्रैफिक लाइटों पर लाल बत्ती होने के बाद भी एक मिनट रुकने को तैयार नहीं थे। नौतपा में अभी तपेगा प्रयागराज इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जलवायुकी एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रमुख प्रो. सुनीत द्विवेदी ने कहा कि 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान प्रयागराज का अब तक ज्ञात सर्वाधिक तापमान है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।