- होम >>
Prayagraj Weather: तीसरे दिन दहका प्रयागराज, चार दिन प्रचंड गर्मी करेगी परेशान
- न्यूज़
- Thursday | 6th June, 2024
बुधवार को भी सुबह 10 बजे से गर्मी अपने पूरे वेग पर पहुंच गई थी।
11 बजे तक अधिकत तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और तीन बजे गर्मी अपने प्रचंड रुप में रही।
गर्म हवाओं की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में अब गति पकड़ेंगे 4000 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट, चुनाव के वजह से बाधित था काम मौसम विज्ञानियों के अनुसार नौ जून तक अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
इसके बाद मामूली राहत मिल सकती है पर 12 जून तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द ही रहेगा। इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में धूल भरी आंधी के साथ बारिश, आगरा में गर्मी को लेकर ऑरेज जोन घोषित, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम बीएएलएलबी के छात्र की बुखार आने के बाद मौत इलाहाबाद विश्वविद्यालय कैंपस के बीएएलएलबी पाठ्यक्रम के आठवें सेमेस्टर के छात्र पितांशु अग्रहरी का बुधवार सुबह अचानक मृत्यु हो गई।इसको लेकर छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
कुशीनगर निवासी पितांशु किराए पर कमरा लेकर रहता था। मंगलवार सुबह से हल्का बुखार था और देर रात तेज़ बुखार हो गया जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया।
छात्रों ने कहा कि उसको दवा देकर भेज दिया गया पर एडमिट नहीं किया गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।