Prayagraj Weather: बादलों की घेराबंदी के बीच भीषण उमस ने जगाई बारिश की आस, गर्मी से आमजन परेशान

शाम साढ़े पांच बजे तक हवा में आर्द्रता 50 प्रतिशत थी जो रात नौ बजे करीब 70 पहुंच गई।

पहले गर्मी से बेचैन रहे लोग शुक्रवार को उमस से परेशान रहे।

रात को भी हवा में नमी बढ़ने के कारण लोग पसीने से तरबतर दिखे। इसे भी पढ़ें-बस्‍ती अपहरण कांड के 22 साल पुराने मामले में आया नया मोड़, राहुल ने कहा- मेरे किडनैपिंग में अमरमणि की कोई भूमिका नहीं शुआट्स के मौसम विज्ञानी डा. प्रवीण चरण बताते हैं कि जैसे ही आर्द्रता 90 से ऊपर जाएगी बारिश की संभावना और बढ़ जाएगी।

शनिवार को बारिश की संभावना बन रही है पर अभी बहुत तेज बारिश की उम्मीद नहीं है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जलवायुकी एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रमुख प्रो. सुनीत द्विवेदी बताते हैं कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली में बारिश शुरू हो गई हैं और प्रयागराज में भी 22 जून से बारिश की स्थितियां बनने लगेंगी।

तेज बारिश का चरण जून के अंतिम दिनों में आएगा और झमाझम बारिश होगी।

हालांकि इस दौरान तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इसे भी पढ़ें-परिषदीय के गुरुजी पर बढ़ेगा ऑनलाइन का बोझ, स्कूल रजिस्टर होंगे डिजिटल, टैबलेट पर चेहरा दिखा हाजिरी ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।