- होम >>
Prayagraj: थरवई रेलवे स्टेशन के पास आरयूबी निर्माण के लिए चल रहे प्रदर्शन ने पकड़ा तूल, सैकड़ों किसान ट्रैक पर डटे; हंगामा
- न्यूज़
- Thursday | 27th June, 2024
यूनियन इस बात पर अड़ी है कि रेलवे आरयूबी बनाने के लिए निश्चित तिथि बताए, नहीं तो आंदोलन बंद नहीं होगा।
वहीं, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आरयूबी बनाने के लिए मंडल की संस्तुति के साथ प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
जैसे ही प्रस्ताव को स्वीकृति मिलेगी आरयूबी का निर्माण शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों की अंडरपास देने की मांग गोंडवा गांव के सामने किसानों की सैकड़ों बीघा खेती रेल लाइन के पार है, जबकि गांव लाइन के दूसरे ओर।
पहले सिंगल रेल पटरी थी तो ग्रामीण उसे पैदल पार कर जाते थे लेकिन अब डबल लाइन होने से परेशानी बढ़ जाएगी।
इसलिए ग्रामीण यहां अंडर पास देने की मांग कर रहे हैं।
यह स्थान प्रयागराज फाफामऊ-बनारस रेलवे लाइन के दोहरीकरण का हिस्सा है। बातचीत में अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है, बातचीत का क्रम जारी है।
मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार नैनसी शुक्ल को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारीयों ने ज्ञापन सौंपा है। यह भी पढे़ें- एक महीने तक घर से गायब रही... विवाह के 14 वर्ष बाद प्रोफेसर को पता चला पत्नी का हो चुका था निकाह, पति ने किए सनसनीखेज खुलासे यह भी पढ़ें- प्रयागराज में मालगाड़ी डिरेल, दिल्ली-हावड़ा रूट सवा चार घंटे रहा बाधित; लगभग एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।