क्या रिद्धिमा ने आलिया को बनाया भाभी? दिया ये महंगा तोहफा

संक्षेप:

  • रिद्धिमा कपूर ने आलिया को दिया गिफ्ट
  • रणबीर कपूर की फैमलि को पसंद है आलिया
  • रणबीर ने माना आलिया है उनका नया प्यार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की चर्चाएं काफी समय से फिल्मी गलियारों में चल रही थीं। दोनों अक्सर साथ में नजर आ रहे थे और इसी साथ ने इन गॉसिप्स को और बढ़ावा दिया। `संजू` का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद आलिया को लेकर रणबीर कपूर ने कहा है कि वो और आलिया भट्ट रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा, `यह रिश्ता अभी बिल्कुल नया है और मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। इसे बढ़ने के लिए अभी टाइम और स्पेस चाहिए।` तो वहीं अब भाई की नई गर्लफ्रेंड को लेकर बहन रिद्धिमा कपूर काफी खुश नजर आ रही है और इसी के चलते रिद्धिमा ने आलिया को एक महंगा तोफहा दिया है। इस के बारे में खुद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने आलिया को एक खूबसूरत ब्रेसलेट भेजा है।

जबकि आलिया की कपूर फैमिली के साथ बॉन्डिंग नई है वहीं ऐसा लगता है कि रणबीर का परिवार भी आलिया को पसंद करता है। रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी आलिया की लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटो पर कॉमेंट किया था जिसमें वह अपनी बिल्ली के साथ दिखाई दे रही हैं। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म `ब्रह्मास्त्र` में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर ने आलिया के बर्थडे पर यूरोप में सरप्राइज भी प्लान किया था। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन भी हैं।

ये भी पढ़े :


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।