यूपी में 47 हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती

संक्षेप:

  • बेरोजगारों के लिए खुशखबरी
  • यूपी पुलिस में जल्द होगी भर्ती
  • पुलिस बल को किया जाएगा मजबूत

 

 

इलाहाबाद: सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहे बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही 47 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती करने वाली है। नए सिपाही और दरोगा पुलिसबल को मजबूत करेंगे। रविवार को बनारस पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा करते हुए पुलिस का मनोबल बढ़ाया।

सांस्कृतिक संकुल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाईटेक और एक्टिव पुलिस का स्लोगन दिया। उन्होंने पुलिस के काम और परिवर्तन की बात करते हुए सुरक्षा दल को मजबूत करने की बात कही। सीएम ने प्रदेश में 47 हजार भर्तियों की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही 42 हजार सिपाही और 5 हजार दरोगाओं की भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसिंग सुधार की ओर सरकार का पूरा फोकस है। इसी क्रम में लगातार कार्य किया जा रहा है। शासन की ओर से अपराधियों पर इनाम बढ़ाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। पुलिस को लगातार अत्याधुनिक हथियार, तकनीक और सर्विलांस समेत विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


सरकार के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रदेश में पुलिस बल की कमी है। कम संसाधनों में भी पुलिस के जवान अपना शत प्रतिशत देते हुए जनता की सुरक्षा में जुटे हैं। पुलिस की व्यवस्था में पिछली सरकारों की तुलना में बहुत सुधार हुआ है, अब यूपी पुलिस नए रूप में दिखेगी। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles