RO/ARO Paper Leak: यूपी में कैसे 4 इंजीनियरों ने लीक की अहम सरकारी परीक्षा की कॉपी? STF ने किया भंडाफोड़

इससे पहले एसटीएफ ने बिशप जानसन गर्ल्स स्कूल एंड कालेज से पेपर लीक कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए स्कूल के कर्मचारी अर्पित आनंद समेत कई अन्य को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा था।

अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला कि भोपाल के प्रिंटिंग प्रेस से भी पेपर लीक हुआ है।

तब एसटीएफ लखनऊ के इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव ने टीम के साथ घेरेबंदी करते हुए छह आरोपितों को दबोच लिया। आरोपितों से पूछताछ में पता चला है कि प्रेस कर्मचारी सुनील रघुवंशी व राजीव नयन मिश्रा, सुभाष प्रकाश और विशाल दुबे अलग-अलग प्राइवेट इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ते थे।

विशाल दूबे और सुनील रघुवंशी वर्ष 2014 से 2017 तक एक साथ पढ़े थे।

इसके बाद सुनील रघुवंशी प्रिंटिंग प्रेस में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर और सुभाष प्रकाश प्राइवेट इंजीनियरिंग कालेज में नौकरी करने लगा।

जबकि विशाल दूबे और राजीव नयन मिश्रा प्राइवेट इंजीनियरिंग कालेजों में इच्छुक छात्रों का एडमिशन कराने का काम करते थे। इसी सिलसिले में इन दोनों की सुभाष प्रकाश से जान-पहचान एवं दोस्ती हो गयी थी।

विशाल दूबे को जब पता चला कि उसके साथ का पढ़ा हुआ सुनील रघुवंशी प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करता है तो उसने मास्टरमाइंड राजीव नयन और सुभाष प्रकाश को बताई।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।