- होम >>
RO/ARO पेपर लीक प्रकरण: वांछित सुभाष प्रकाश पर जल्द होगा इनाम, कईमहीनों से दे रहा चकमा
- न्यूज़
- Sunday | 23rd June, 2024
आरओ/एआरओ का पेपर लीक होने के बाद जब आरोपितों पर कार्रवाई शुरू हुई तो सुभाष भूमिगत हो गया।
मगर इसी मामले में पकड़े गए राजीव नयन मिश्रा समेत अन्य अभियुक्तों ने सुभाष की भूमिका और संलिप्तता के बारे में एसटीएफ को जानकारी दी है। इसे भी पढ़ें- जिस महिला को मृत समझ पुलिस कर रही थी जांच वह मिली जिंदा, पति ने कर दिया था अंतिम संस्कार यह भी बताया गया है कि परीक्षा से एक दिन पहले सुभाष ने पेपर उपलब्ध करवा दिया गया, जिसके बाद परीक्षार्थियों को सवालों के उत्तर रटवाए गए थे।
सुभाष की गिरफ्तारी न होने से इस तथ्य का राजफाश नहीं हो पा रहा है कि उसे पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से मिला अथवा एजेंसी के जरिए।
ऐसे में उसको पकड़ने के लिए कई स्तर पर प्रयास किए गए मगर सफलता नहीं मिली। एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि वांछित अभियुक्त पर इनाम करवाकर घेरेबंदी तेज करने की कवायद चल रही है।
इस संबंध में जल्द ही एसटीएफ की ओर से पुलिस को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसे भी पढ़ें-महिला सिपाही के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़े गए सीओ, सजा के तौर पर बनाया गया सिपाही पेपर लीक के दोषियों के घर पर चले बुलडोजर लोकतंत्र सेनानी व पूर्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्रदेव पांडेय ने कहा, एनटीए की ओर से कराई जाने वाली परीक्षाओं में पेपर लीक होना, परीक्षाफल में गड़बड़ी असाध्य रोग की तरह है।
जो अत्यंत कष्टकारी है। बोले, पेपर लीक करने व कराने वालों को आजीवन कारावास की सजा मिलनी चाहिए।
ऐसे लोगों के घर में बुलडोजर चलवाने के साथ यह तय होना चाहिए कि उनके परिवार से किसी सदस्य को कभी सरकारी नौकरी न मिले। कहा कि अभ्यर्थी दो-दो वर्ष परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।