Toll Tax New Rate: हाईवे पर टोल हुआ महंगा, आज आधी रात से किया जाएगा लागू, यहां देखें सभी वाहनों के टैक्‍स रेट

इसे भी पढ़ें-लग्‍जरी गाड़ी से चोरी कर रहे थे बकरी, चाचा-भतीजे ने दौड़ाया तो कर दिया हमला, एक की मौत इसमें कार से जाने पर फतेहपुर के बड़ौरी टोल प्लाजा में 55 रुपये और कटोघन टोल प्लाजा में 40 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

सबसे कम पांच रुपये टोल कानपुर देहात के बाराजोरी, अनंतराम, चमारी (उकासा) और उन्नाव-रायबरेली हाईवे के अकवाबाद टोल प्लाजा पर बढ़ाया गया है। इसे भी पढ़ें-मां की इस चाल से बेटे-बहू हुए चित्‍त, ए‍क गलती की दे दी ऐसी सजा, जिसने सुनी उसने कहा- सही किया एनएचएआइ ने कानपुर-प्रयागराज हाईवे के चकेरी से कौशांबी के कोखराज तक 145.066 किलोमीटर फोरलेन सड़क को सिक्सलेन करने का निर्णय लिया था।

वर्ष 2019 में निर्माण कार्य शुरू होने के बाद पांच साल से टोल टैक्स नहीं बढ़ाया था।

वर्ष 2019 से कार से एक तरफ के सफर पर बड़ौरी टोल प्लाजा में 70 रुपये और कटोघन टोल प्लाजा में 55 रुपये देने पड़ते थे। वहीं, 24 घंटे के अंदर वापसी पर बड़ौरी टोल में 105 रुपये और कटोघन टोल में 85 रुपये लगते थे।

अब एनएचएआइ ने कार से एक तरफ के सफर का टोल बड़ौरी प्लाजा में 78.57 प्रतिशत बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया है, जबकि 24 घंटे में वापसी पर 76.19 प्रतिशत बढ़ाकर 185 रुपये कर दिया है। इसी तरह कटोघन में 72.73 प्रतिशत बढ़ाकर 95 रुपये, जबकि 24 घंटे में वापसी पर 70.59 प्रतिशत बढ़ाकर 145 रुपये कर दिया है।

बस, ट्रक, टू एक्सल, थ्री-एक्सल, फोर-सिक्स एक्सल और सेवन एक्सल से अधिक भार वाले व्यावसायिक वाहनों की टोल दरें भी बढ़ाई गईं हैं। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।