- होम >>
Umesh Pal Murder Case: अतीक के दोनों बेटे उमर और अली साजिश के दोषी, पुलिस ने कोर्ट में फाइल की चार्जशीट
- न्यूज़
- Tuesday | 2nd July, 2024
बम मारकर कर दी गई थी उमेश पाल की हत्या धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में 24 फरवरी 2023 की शाम उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की गोली, बम मारकर हत्या कर दी गई थी।
उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने माफिया अतीक, उसके भाई अशरफ, बीवी शाइस्ता समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस, एसटीएफ की मुठभेड़ में अतीक का बेटा असद, शूटर गुलाम, उस्मान चौधरी समेत चार लोग ढेर हुए थे, जबकि कई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
मुकदमे में एससीएसटी की धारा बढ़ने के बाद विवेचना एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार को सौंपी गई थी।
उन्होंने प्रकरण में तथ्य और साक्ष्य संकलित करते हुए आरोपितों के बयान अंकित किए।
पुलिस की विवेचना में दोषी पाए जाने के बाद सोमवार को एससीएसटी कोर्ट में उमर व अली के विरुद्ध चार्जशीट फाइल की गई।
डीसीपी का कहना है कि मुकदमे की विवेचना अभी प्रचलित रहेगी। मुकदमे में चौथी चार्जशीट इसी मुकदमे में यह चौथी चार्जशीट कोर्ट में फाइल की गई है।
पहली चार्जशीट मई 2023 में मुस्लिम हॉस्टल के अवैध अंतेवासी मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान के खिलाफ दाखिल की गई थी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।