यूपी चुनाव 2022: सपा नेता शिवकांत ओझा हुए भाजपाई, प्रतापगढ़ में रानीगंज सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
- न्यूज़
- Thursday | 27th January, 2022
प्रयागराज, प्रतापगढ़ के कद्दावर सपा नेता व पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा भाजपा में शामिल हो गए।
नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने उनको भाजपा में ज्वाइन कराया।
इसकी पुष्टि करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने बताया कि उनका अभी भाजपा से कहीं के लिए भी टिकट नहीं फाइनल हुआ है।
हालांकि उनके समर्थकों में रानीगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की सुगबुगाहट है।
रानीगंज से टिकट कटने के बाद से दिल्ली में जमे थे शिवाकांत उल्लेखनीय है कि पिछली बार 2017 में रानीगंज सीट से भाजपा के धीरज ओझा विधायक चुने गए थे लेकिन अबकी बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
सपा ने दो रोज पहले रानीगंज सीट से विनोद दुबे को उम्मीदवार घोषित कर दिया था जबकि इस सीट से शिवाकांत लड़ते रहे हैं।
टिकट कटने से बाद से नाराज शिवाकांत भाजपा नेताओं के संपर्क में आकर दिल्ली में जमे थे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।