UP Election 2022: विक्रमाजीत मौर्य व राजमणि कोल का पत्ता हुआ साफ, भाजपा से कटा टिकट
- न्यूज़
- Friday | 28th January, 2022
प्रयागराज, [अमलेंदु त्रिपाठी]।
लंबे मंथन के बाद आखिर भाजपा ने अपने पत्ते खोले।
पहले चरण में प्रयागराज की सिर्फ छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हुई।
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में भाजपा ने चार सीटों पर वर्तमान विधायकों पर भरोसा जताया, वहीं दो सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि फाफामऊ सीट पर वर्तमान विधायक विक्रमाजीत मौर्य जो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के करीबी माने जाते हैं, वह अपनी सीट नहीं बचा सके।
फाफामऊ सीट पर बसपा छोड़कर आए गुरु प्रसाद मौर्य को टिकट फाफामऊ विधान सभा सीट पर पार्टी ने बसपा का साथ छोड़कर आए पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य पर भरोसा जताया है।
यह भी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निकटतम लोगों में शामिल हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।