- होम >>
UP Lok Sabha Election 2024 : इलाहाबाद में कांग्रेस ने हासिल की जीत, फूलपुर में खिला कमल
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024
उज्जवल रमण सिंंह ने मारी बाजी (अपने समर्थकों के साथ जीत के बाद इलाहाबाद के सांसद उज्जवल रमण सिंंह) मतगणना मंगलवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे शुरू हो सकी।
सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती रिटर्निंग आफिसर की टेबल के पास हुई।
इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के सभी 27 राउंड की गणना लगभग आठ घंटे में तो फूलपुर लोकसभा सीट के सभी 32 राउंड की काउंटिंग 12 घंटे में पूरी हो सकी। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह को कुल 462145, भाजपा के नीरज त्रिपाठी को 403350 और बसपा के रमेश सिंह पटेल को 49144 मत मिले।
फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल को 452600, सपा के अमरनाथ सिंह मौर्य को 448268 तथा बसपा के जगन्नाथ पाल को 82586 वोट मिले। इलाहाबाद में 12 व फूलपुर में 13 प्रत्याशियों की जमानत जब्त इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में 12 प्रत्याशी और फूलपुर में 13 उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।
जमानत बचाने के लिए कुल पड़े मत में दो तिहाई वोट प्राप्त करना आवश्यक होता है।
इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के छोटे दलों और निर्दलीयों को कुल लगभग 21 हजार मत मिले, जबकि नोटा को नौ हजार से ज्यादा वोट मिले।
इसी तरह फूलपुर में छोटे दलों व निर्दलीयों को कुल लगभग 25 हजार मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा के सामने पांच हजार से ज्यादा मतदाताओं ने बटन दबाया। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।