- होम >>
UP Lok Sabha Election: एग्जिट पोल के बाद तरह-तरह के बोल, भाजपा बोली- 400 पार, विपक्ष ने कहा- असली रिजल्ट 4 को
- न्यूज़
- Sunday | 2nd June, 2024
पार्टी प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि मतगणना को लेकर बैठक का क्रम जारी है।
मतगणना में रहने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
यह भी दावा किया कि इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट भाजपा बड़े अंतर से जीत रही है। इसे भी पढ़ें-लग्जरी गाड़ी से चोरी कर रहे थे बकरी, चाचा-भतीजे ने दौड़ाया तो कर दिया हमला, एक की मौत समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, एमएलसी डा. मान सिंह यादव का कहना है कि एग्जिट पोल जमीनी हकीकत से परे हैं।
इंडी गठबंधन को सभी जाति, धर्म के लोगों का मत मिला है।
प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह, विनय कुशवाहा, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर बोले कि महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, लोकतंत्र व संविधान बचाओ जैसे मुद्दों पर इंडी गठबंधन को भारी समर्थन मिलने जा रहा है।
चार जून को नतीजे सामने आ जाएंगे। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन, गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, प्रवक्ता हसीब अहमद की मानें तो एक्जिट पोल का कोई मतलब नहीं है।
यह सिर्फ कल्पना है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।