- होम >>
UP News: उमेश पाल की हत्या हुई तो मुठभेड़ में ढेर हुए कई शूटर, यूपी के इस पुलिस अधिकारी ने दिलाई माफिया को पहली बार सजा
- न्यूज़
- Sunday | 23rd June, 2024
इसे भी पढ़ें- जिस महिला को मृत समझ पुलिस कर रही थी जांच वह मिली जिंदा, पति ने कर दिया था अंतिम संस्कार प्रयागराज में 26 नवंबर 2022 को कमिश्नर प्रणाली लागू हुई।
इसके बाद दो दिसंबर 2022 को रमित शर्मा ने अपना पदभार ग्रहण किया।
चार्ज संभालने के बाद वह कमिश्नर प्रणाली को लागू किए जाने के उद्देश्य को साकार करने के लिए जुट गए। करीब तीन माह बाद 24 फरवरी को उमेश पाल सहित तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई।
इस वारदात में माफिया अतीक अहमद, उसके भाई व बेटे के आरोपित बनने के बाद कमिश्नेट पुलिस ने आतंक को खत्म करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए। इसे भी पढ़ें-महिला सिपाही के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़े गए सीओ, सजा के तौर पर बनाया गया सिपाही हत्यारोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने लगे तो गिरोह से जुड़े तमाम अपराधी जिला छोड़कर भाग निकले।
अतीक गैंग के करीब 50 सदस्यों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया।
उसके परिवार समेत अन्य लोगों के विरुद्ध 150 के करीब मुकदमे लिखे गए। अपराध से अर्जित करोड़ों रुपये की प्रापर्टी को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क करते हुए सरकार के खजाने तक पहुंचाने के लिए रास्ता प्रशस्त हुआ।
अतीक गैंग के साथ ही दूसरे माफिया व अपराधियों के खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई हुई। गुंडा एक्ट के 712 वाद निस्तारण का रिकार्ड पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा की कोर्ट ने एक ही दिन में गुंडा एक्ट के 712 वाद निस्तारित करने का अनूठा रिकार्ड भी बनाया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।