- होम >>
UP News: बड़ी मां ने दो मंजिला मकान से मासूम को फेंक कर मार डाला, देवरानी से हुई थी लड़ाई
- न्यूज़
- Tuesday | 21st May, 2024
सुरेंद्र की पत्नी अल्पना का कहना है कि मंगलवार देर शाम वह कमरे में अपने तीन बच्चों के साथ थी।
उसी समय उसके जेठ व जेठानी आए।
पति को अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे।
वह बचाने दौड़ी तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इसी बीच उसकी जेठानी ने उसके सबसे छोटे एक वर्षीय पुत्र गोलू को चारपाई से उठाकर दो मंजिला मकान से नीचे फेंक दिया। गोलू को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
फोरेंसिक टीम से भी घटनास्थल की जांच कराई गई है। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।