- होम >>
UP News: हाई कोर्ट ने भारत सरकार से पूछा सवाल, कम क्यों की जा रहीं प्रयागराज से वायुयात्रा सेवाएं?
- न्यूज़
- Saturday | 18th May, 2024
मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली तथा न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने प्रकरण में विपक्षियों से जानकारी मांगी है।
अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने याचिका का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज से यात्रियों की संख्या बहुत अधिक है।
इसके बावजूद वायुयात्रा सेवा में कमी की जा रही है। इसे भी पढ़ें- आगरा-प्रयागराज में लू के लिए यलो अलर्ट जारी, अगले चार दिन यूपी में आसमान से बरसेगी आग लखनऊ, वाराणसी के बाद प्रयागराज का तीसरा स्थान है, परंतु इसके बाद भी दिनों दिन अन्य शहरों को जाने वाली फ्लाइट्स को स्थायी तौर पर निरस्त कर दिया गया है।
याची का कहना है कि कुछ समय पहले तक प्रयागराज से इंदौर, रायपुर, कोलकाता, गोरखपुर, भुवनेश्वर, पुणे, पटना, अहमदाबाद, बिलासपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ान थी किंतु ये बंद कर दी गई। इसे भी पढ़ें-गोरखपुर के युवक का मिला पाकिस्तानी कनेक्शन, एटीएस ने उठाया, चार घंटे पूछताछ के बाद साथ ले गई टीम इन शहरों के लिए यात्री काफी हैं, परंतु सेवाएं देना तो दूर पहले से मिल रही एयरसेवा भी खत्म की जा रही है।
याचिका में मांग की गई है कि पूर्व में जारी सेवा बहाल की जाए।
इसके साथ ही प्रमुख शहरों जैसे - हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर आदि की भी नियमित सीधी उड़ान शुरू किया जाए। याचिका में कहा गया है कि प्रयागराज में महाकुंभ होने वाला है ऐसे में यहां लाखों करोड़ों की संख्या में लोग आएंगे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।