- होम >>
UP Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में STF ने डीआइओएस-प्रिंसिपल को किया तलब, दोनों को नोटिस भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा
- न्यूज़
- Wednesday | 12th June, 2024
आयोग ने एसटीएफ को एक रिपोर्ट भी भेजी है, जिसमें कई तथ्यों का उल्लेख किया गया है।
आयोग की रिपोर्ट का भी एसटीएफ टीम अध्ययन कर रही है।
वहीं, बिशप जानसन गर्ल्स स्कूल एंड कालेज की प्रिंसिपल से भी सवाल-जवाब किए जाएंगे।
इसी स्कूल का संविदा कर्मचारी अर्पित विनीत पेपर आउट कराने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है।
जबकि इसी स्कूल में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने वाला कमलेश पाल उर्फ केके करैलाबाग स्थित ठाकुर हरनारायण सिंह डिग्री कालेज में परीक्षा में भी शामिल हुआ था।
ऐसा क्यों और किन परिस्थितियों में हुआ, इसके बारे में प्रिंसिपल से पूछताछ की जाएगी। एसटीएफ को आशंका है कि पेपर लीक करने वाले गिरोह से डीआइओएस और प्रिंसिपल का प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कनेक्शन हो सकता है।
दोनों के बयान के आधार पर साक्ष्य संकलित करते हुए जांच को आगे बढ़ाया जाएगा और भूमिका मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी। आज कोर्ट में पेश होगा केके पेपर लीक मामले में ही कौशांबी जेल में निरुद्ध एसपी ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल का मैनेजर कमलेश कुमार उर्फ केके पाल बुधवार को प्रयागराज की जिला अदालत में पेश होगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।