- होम >>
UPPSC Exam Calendar 2024: आरओ/एआरओ की नई परीक्षा तिथि समेत पीसीएस-प्री की डेट घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024
11 फरवरी को हुई RO/ARO की परीक्षा लीक होने के कारण निरस्त आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को हुई और पेपर लीक प्रकरण के कारण निरस्त कर दी गई थी।
इसके बाद आयोग ने 17 मार्च को प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 22 मार्च को प्रस्तावित स्टाफ नर्स यूनानी/आयुर्वेदिक (पुरुष/महिला) परीक्षा, सात अप्रैल को प्रस्तावित सहायक नगर नियोजक प्रारंभिक परीक्षा, नौ अप्रैल को प्रस्तावित अपर निजी सचिव परीक्षा और 24 अप्रैल को स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी।
इसके बाद से अभ्यर्थियों को संशोधित कैलेंडर का इंतजार था। मंगलवार को आयोग द्वारा जारी संशोधित कैलेंडर में अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 (शार्टहैंड/टाइपिंग) 28 जून से शुरू होगी और लगभग 25 दिन चलेगी।
सहायक नगर नियोजक (प्रारंभिक परीक्षा)-2023 को 30 जून को तथा मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को प्रस्तावित की गई है।
स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा 28 जुलाई को प्रस्तावित की गई है। 25 अगस्त को होगी ये परीक्षाएं इसके अलावा चिकित्साधिकारी होम्योपैथिक तथा आवासीय चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2023 व चिकित्साधिकारी होम्योपैथिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा 25 अगस्त को होगी।
स्टाफ नर्स (यूनानी) (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा व स्टाफ नर्स आयुर्वेदिक (महिला/पुरुष) प्रारंभिक परीक्षा आठ सितंबर को प्रस्तावित की गई है। चिकित्साधिकारी यूनानी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023 छह अक्टूबर को, उप्र प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा-2021 (अवशेष परीक्षा) 20 अक्टूबर को और वैज्ञानिक अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 17 नवंबर को प्रस्तावित की गई है। आयोग ने संशोधित कैलेंडर में पांच तिथियां आरक्षित की हैं।
इसमें 21 जुलाई, छह अगस्त, 10 नवंबर, आठ और 15 दिसंबर की तिथियों को आरक्षित किया गया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।