- होम >>
UPPSC RO ARO Exam पेपर लीक की काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति, एसटीएफ की जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
- न्यूज़
- Monday | 17th June, 2024
सवालों पर टालमटोल करता रहा मुकदमे के विवेचक इंस्पेक्टर ने जब उससे गिरोह में शामिल सदस्यों की भूमिका के बारे में सवाल किया तो काफी देर तक टालमटोल करता रहा।
बाद में कुछ सदस्यों के बारे में बताया और कहा कि उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी।
वह पैसा लेकर काम करते थे और कई जानकारियां उनसे साझा नहीं की जाती थीं। एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि जेल में बंद राजीव नयन ने आरओ/एआरओ पेपर लीक के मामले में कई और युवकों का नाम लिया है।
अब उसके बयान के आधार पर बाकी लोगों पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही मुकदमे में वांछित चल रहे सुभाष प्रकाश की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। पेपर लीक की कमाई से भोपाल में खरीदा मकान एसटीएफ का कहना है कि राजीव नयन पहले भी कई परीक्षाओं में सेंध लगा चुका है।
उसने पेपर लीक के जरिए काफी पैसा कमाया है और उसी पैसे से भोपाल में एक मकान भी खरीदा है। एसटीएफ की टीम उसकी संपत्तियों के बारे में पता लगाते हुए आगे की कार्रवाई करने की कवायद शुरू कर दी है।
राजीव की तरह सुभाष ने भी कई शहरों में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बनाई है। यह भी पढ़ें: पूरे शरीर पर नींबू लगाना है तंत्र-मंत्र की आड़ में खेलता था गंदा खेल, गिरफ्तार हुआ तो बोला- मैं तो पहली बार में… ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।