- होम >>
UPPSC RO ARO: पेपर लीक मामले में प्रिंसिपल और डीआईओएस को फिर नोटिस, STF के सामने होगा बयान
- न्यूज़
- Sunday | 16th June, 2024
एसटीएफ का कहना है कि डीआइओएस और प्रिंसिपल को कुछ दिन पहले नोटिस भेजकर कार्यालय तलब किया गया था।
पेपर लीक मामले में उनका बयान बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन उन्होंने अपना-अपना पक्ष नहीं रखा है। इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में हैवानियत की सभी हदें पार, दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, मचा हड़कंप ऐसे में उन्हें दोबारा नोटिस जारी किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि आयोग की तरफ से आरओ/एआरओ की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की जिम्मेदारी डीआइओएस को दी गई थी।
साथ ही परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की भी जानकारी रखने के लिए कहा गया था, मगर ऐसा पूरी तरह से नहीं हुआ था। इसे भी पढ़ें-मां ने निभाया पिता का दायित्व, बेटे के हौसले को दी उड़ान, बनाया अफसर आयोग से मिली रिपोर्ट के बाद डीआइओएस को तलब किया गया है।
वहीं, बिशप जानसन गर्ल्स स्कूल एंड कालेज से पेपर लीक हुआ था और उसमें यहां के कर्मचारी अर्पित विनीत यशवंत की गिरफ्तारी हुई है।
अभियुक्त के बयान के आधार पर प्रिंसिपल से सवाल-जवाब को जरूरी माना गया है, ताकि कुछ तथ्य साफ हो सके। कहा जा रहा है कि पेपर लीक प्रकरण में डीआइओएस और प्रिंसिपल की भूमिका की छानबीन के आधार पर ही विवेचना को आगे बढ़ाते हुए कार्रवाई की जाएगी। आज मेरठ जेल में होगा राजीव का बयान सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मेरठ जेल में बंद मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा से रविवार को एसटीएफ पूछताछ करेगी।
मेजा निवासी राजीव आरओ/एआरओ पेपर लीक मामले में भी मुख्य आरोपित है। उसका रिमांड बनवाकर जेल में तामील पहले ही करवा दिया गया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।