- होम >>
Vande Bharat New Time Table: संगमनगरी में नई समय सारिणी के अनुसार चलेगी दिल्ली व गोरखपुर वंदे भारत, यहां देखें पूरा शेड्यूल
- न्यूज़
- Thursday | 13th June, 2024
जिन ट्रेनों में बदलाव की संभावना है उसमें बलिया- प्रयागराज रामबाग मेमू, एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस, सरयू एक्सप्रेस, मनवार संगम एक्सप्रेस, श्रद्धासेतु एक्सप्रेस, योगनरी ऋषिकेश, बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस, प्रयागराज-ग्वालियरएक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं। इसे भी पढ़ें- यूपी रोडवेज में आने वाली है चालकों की बंपर भर्ती, इन जिलों के लिए होगा चयन यह बदलाव 30 जून की रात 12 बजे से लागू होगा।
वर्तमान समय सारिणी जिसकी वैधता 30 सितंबर तक थी, अब वह 30 जून तक ही रहेगी।
बीते कुछ सालों (2016) से एक अक्टूबर से नया टाइम टेबल रेलवे लागू करता रहा है।
लेकिन वर्तमान वर्ष से पूर्व व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें-यूपी के इस जिले में 86 गांवों में रिक्त पंचायत सहायक पद पर तैनाती शुरू, 30 जून तक आप भी कर सकते हैं आवेदन समय सारिणी (टाइम टेबल) में नई ट्रेनें, ट्रेनों का बदला समय, नए ठहराव, ट्रेनों की स्पीड बढ़ने से लगने वाला कम समय आदि होता है।
इसे सिस्टम में फीड किया जा रहा है।
लोको पायलटों, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, यातायात निरीक्षक और यात्रियों के लिए समय सारिणी की छपाई की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर, आगरा कैंट, झांसी, प्रयागराज छिवकी, मथुरा, ग्वालियर, अलीगढ़ आने वाली ट्रेनों के समय में पांच से 30 मिनट तक का अंतर आएगा।
वाराणसी-नई दिल्ली व प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत नई समय सारिणी के अनुरूप चलेगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।