- होम >>
Water Crisis: यूपी के इस शहर में गहराया पानी का संकट, यमुना का जलस्तर कम होना बना मुसीबत
- न्यूज़
- Saturday | 22nd June, 2024
इसे भी पढ़ें-बस्ती अपहरण कांड के 22 साल पुराने मामले में आया नया मोड़, राहुल ने कहा- मेरे किडनैपिंग में अमरमणि की कोई भूमिका नहीं यमुना में पानी छोड़ने के लिए महापौर गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर पानी छोड़ने का आग्रह किया है। शहर के 25 से अधिक वार्डों में खुसरो बाग के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आपूर्ति की जाती है।
इसके लिए यमुना नदी से प्रतिदिन 110 से 120 एमएलडी निकाला जाता है।
इस पानी को करैलाबाग स्थित इंटेकवेल के माध्यम से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लाया जाता है। इसे भी पढ़ें-परिषदीय के गुरुजी पर बढ़ेगा ऑनलाइन का बोझ, स्कूल रजिस्टर होंगे डिजिटल, टैबलेट पर चेहरा दिखा हाजिरी उसे शोधित करके 80 से 65 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है।
इधर, पिछले कई दिनों से पर्याप्त पानी यमुना से इंटेकवेल में नहीं पहुंच रहा है।
इसके चलते सुबह और शाम एक से डेढ़ घंटे के लिए जलापूर्ति में कटौती कर दी गई। जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि यमुना में पानी छोड़ने के लिए सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एवं विभागाध्यक्ष को पत्र नगर आयुक्त के माध्यम से भेजा गया है।
समय से पानी नहीं छोड़ा गया तो आने वाले दिनों में पेयजल की समस्या बढ़ सकती है। चार इंटेकवेल से लिया जाता है पानी शहर के 25 वार्डों में जलापूर्ति के लिए चार इंटेकवेल में 120 से 135 एमएलडी पानी लिया जाता है।
यहां से पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जाता है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।