- होम >>
इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में जहां कांग्रेस ने 400 बटोरे, वहां 40 पर अटकी भाजपा, अपना ही बूथ हार बैठे मंत्री
- न्यूज़
- Friday | 7th June, 2024
इसे भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव में मजबूती से उभरी कांग्रेस, सीएम योगी के गढ़ में भाजपा को दी कड़ी टक्कर, देखें आंकड़े गौसनगर के बूथ संख्या 80 पर कांग्रेस को 389 तो भाजपा को 43, बूथ संख्या 81 पर कांग्रेस को 384 तो भाजपा को 23, बूथ संख्या 83 पर कांग्रेस को 358 तो भाजपा को 18 और बूथ संख्या 84 पर कांग्रेस के 413 मतों के मुकाबले भाजपा को 13 वोट प्राप्त हुए। गौसनगर के ही बूथ संख्या 85 पर कांग्रेस को 413 तो भाजपा 24, बूथ संख्या 86 पर कांग्रेस को 420 तो भाजपा को 27, बूथ संख्या 87 पर कांग्रेस को 419 तो भाजपा को 20, बूथ संख्या 91 पर कांग्रेस को 360 तो भाजपा को 16, बूथ संख्या 92 पर कांग्रेस को 432 तो भाजपा को 14, बूथ संख्या 96 पर कांग्रेस को 353 तो भाजपा को मात्र 13 मत मिले। इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में विवादित पोस्टर लगाकर दी गई बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर करेली के बूथ संख्या 101 पर कांग्रेस को 363 तो भाजपा को पांच, बूथ संख्या 103 पर कांग्रेस को 321 तो भाजपा को 10 वोट ही मिल सके।
करेली के बूथ संख्या 123 पर कांग्रेस को 346 तो भाजपा को 16 व बूथ संख्या 124 पर कांग्रेस को 369 तो भाजपा को 11 मत मिले।
करेली के बूथ संख्या 149 पर कांग्रेस को 406 तो भाजपा को 11 मत मिले।
इस तरह की स्थिति कांग्रेस की पूरे लोकसभा क्षेत्र में कहीं नहीं रही। मंत्री नन्दी के बूथ पर हारी भाजपा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी व पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के बूथ पर भाजपा प्रत्याशी पराजित हो गए।
बहादुरगंज स्थित ठाकुरदीन का हाता बूथ संख्या 210 पर कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह को जहां 362 वोट मिले, वहीं पर भाजपा के उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी को मात्र 105 वोट मिले।
वहीं महापौर गणेश केशरवानी के बूथ संख्या 272 इलाहाबाद डिग्री कालेज पर कांग्रेस प्रत्याशी को 197 तो भाजपा उम्मीदवार को 352 मत मिले। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।