- होम >>
उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट, गुड्डू मुस्लिम समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल; शाइस्ता समेत छह हैं फरार
- न्यूज़
- Sunday | 20th October, 2024
चार अभियुक्त एनकाउंटर में हुए ढेर अतीक का बेटा असद, शूटर गुलाम, उस्मान चौधरी और शूटरों की कार ड्राइवर अरबाज एसटीएफ व पुलिस की मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं।
शूटरों को कार उपलब्ध कराने वाले नफीस अहमद उर्फ नफीस बिरयानी की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।
मुकदमे में नामजद मुख्य अभियुक्त माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की भी हत्या हो चुकी है। 11 लोग गिरफ्तार कर भेजे गए जेल हत्याकांड की साजिश में शामिल नौकर राकेश उर्फ लाला, ड्राइवर कैश अहमद, अरशद कटरा, नियाज अहमद, इकबाल अहमद, शाहरुख, वकील खान शौलत हनीफ और अतीक के बहनोई डा. अखलाक अहमद एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।
इसके अलावा मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान व वकील विजय मिश्रा भी सलाखों के पीछे हैं।
इसी केस में अतीक के बेटे अली अहमद व उमर को भी आरोपित बनाया गया है, जो जेल में हैं। कोर्ट में फाइल हुई चौथी चार्जशीट इस हत्याकांड में पहली चार्जशीट सदाकत खान के खिलाफ कोर्ट में पेश की गई।
इसके बाद आठ आरोपितों के विरुद्ध 1979 पेज की केस डायरी सहित आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया गया।
तीसरी चार्जशीट अधिवक्ता विजय मिश्रा के विरुद्ध अदालत में दाखिल की गई है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।