`एक महीने तक घर से गायब रही...` विवाह के 14 वर्ष बाद प्रोफेसर को पता चला पत्नी का हो चुका था निकाह, पति ने किए सनसनीखेज खुलासे

असिस्टेंट प्रोफेसर को हैं दो बच्चे क्लाइव रोड निवासी शख्स इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कला संकाय के विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

उनका विवाह 27 जून, 2011 को असम की युवती से हुआ था।

विवाह के बाद एक बेटा और एक बेटी है।

आरोप है कि विवाह के बाद से ही पत्नी का व्यवहार आक्रामक और अमानवीय रहा, लेकिन वह सामाजिक दबाव में संबंध को निभाते रहे। इसी बीच 13 मई, 2024 को उन्हें बेडरूम से कुछ कागजात मिले, जिससे पता चला कि पत्नी ने उनसे विवाह करने से पहले इस्लाम धर्म अपनाकर दिल्ली में मुस्लिम युवक से निकाह किया, लेकिन उसके परिवार वालों ने तमाम तथ्यों को छिपाकर बेटी की शादी उनसे करवा दी। पत्नी और उसके माता-पिता ने की मारपीट: असिस्टेंट प्रोफेसर यह भी आरोप है कि पत्नी और उसके माता-पिता दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने की धौंस देकर परेशान करते रहे।

एक बार जानलेवा हमला भी किया।

एक दिन रसोइघर में गुटखा का रैपर मिलने पर जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की।

उनकी बुजुर्ग मां से भी मारपीट की। वाराणसी के एक युवक से उसका संपर्क है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।