- होम >>
जून में फिर शुरू होगी प्रयागराज से कोलकाता की उड़ान, इंडिगो एयरलाइंस ने संचालन के लिए मांगा स्लॉट
- न्यूज़
- Tuesday | 28th May, 2024
महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज को देश के 23 शहरों से जोड़ने का लक्ष्य है।
उसी क्रम में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, देहरादून, लखनऊ, भोपाल की उड़ानें अभी चल रही हैं जबकि अब तक जेट एयरवेज ने पटना, इंदौर, नागपुर व लखनऊ की सेवा, स्पाइस जेट ने दिल्ली और एयर इंडिया ने कोलकाता जाने वाली सेवा बंद कर दी।
इसके अलावा रायपुर, पुणे, बिलासपुर की उड़ान भी इस समय बंद है। अब फिर से उड़ानों की संख्या बढ़ाने का क्रम शुरू हुआ है।
जिसमें अकासा एयर ने मुंबई के लिए नई सेवा शुरू कर दी है।
जबकि सात जून से बिलासपुर की उड़ान एलाइंस एयर शुरू करेगा। कोलकाता उड़ान की संभावित समय सारिणी जून में प्रस्तावित कोलकाता उड़ान की संभावित समय सारिणी बनाई गई है।
हालांकि अभी इस पर मुहर नहीं लगी है।
इसमें विमान सुबह 6.45 बजे कोलकाता से उड़ान भरकर सुबह 9.25 बजे प्रयागराज पहुंचेगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।