पेपर लीक मामले के बाद अब इस विवाद ने पकड़ा तूल, राजभवन पहुंची शिकायत; आयोग की भूमिका पर उठाएं गंभीर सवाल

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने पीसीएस (जे) 2022 की मुख्य परीक्षा की कापी में हेरफेर का आरोप लगाते हुए लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत की भूमिका की जांच की मांग राज्यपाल से की है। पेपर आउट गिरोह के सदस्यों की हो चुकी थी दर्जनों गिरफ्तारियां प्रशांत पांडेय ने कहा कि समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी का पेपर आउट होने के बाद भी आयोग के अध्यक्ष द्वारा लगातार इनकार किया जाता रहा, पर व्यापक आंदोलन और सरकार के हस्तक्षेप के बाद परीक्षा निरस्त करनी पड़ी।

दर्जनों गिरफ्तारियां पेपर आउट गिरोह के सदस्यों की हो चुकी थी। अब उच्च न्यायालय में एक प्रतियोगी छात्र द्वारा दायर याचिका के माध्यम से सनसनीखेज खुलासा होता है कि पीसीएस-जे 2022 (PCS-J 2022) की मुख्य परीक्षा में शामिल छात्र श्रवण पांडेय की कॉपी बदल दी गई है।

इसके बाद आयोग में जांच-जांच का खेल शुरू हो गया है। इस प्रकरण ने आयोग की कार्य प्रणाली पर खड़े किए सवाल कॉपी में हैंडराइटिंग बदलने का यह प्रकरण आयोग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

इसकी वजह से उप्र लोक सेवा आयोग अपनी विश्वसनीयता छात्रों के बीच खो चुका है।

प्रशांत पांडेय ने अध्यक्ष के त्यागपत्र और सभी छात्रों को बुलाकर उनकी कापियां दिखाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- UPPSC PCS Exam: पेपर लीक मामले के बाद अब इस वजह से आयोग की हो रही किरकिरी, कॉपी दिखाने के लिए... ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।